मध्य भारत में इनोवेशन का उत्सव – Hack&Make 2026

Hack&Make 2026 मध्य प्रदेश सरकार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग (MSME), संचालित Incubation Masters द्वारा आयोजित एक प्रगतिशील इनोवेशन स्प्रिंट है, जिसका लक्ष्य छात्रों, डेवलपर्स, मेकर समुदाय, MSMEs, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह इवेंट MP Startup Summit & Ecosystem Awards 2026 के हिस्से के रूप में 11 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

मध्य भारत में इनोवेशन का उत्सव – Hack&Make 2026

क्या है हैक एंड मेक 2026 ?

hack&make 2026 एक , हाई-इंटेंसिटी इनोवेशन स्प्रिंट है जो भागीदारों को प्रेरित करता है कि वे अपने विचारों को वास्तविक, स्केलेबल समाधान में बदलें। यह इवेंट बिना किसी प्री-स्क्रीनिंग के खुला है — आप टीम के साथ आ सकते हैं या बिना टीम के भी शामिल हो सकते हैं। 

     ₹5 लाख+ पुरस्कार पूल
     2000+ सहभागी
     12 घंटे का नॉन-स्टॉप निर्माण सत्र
      दिनांक: 11 जनवरी 2026
      स्थान: रवीन्द्र भवन, भोपाल

तीन मुख्य ट्रैक्स 

1) CODE IT – Hackathon (सॉफ्टवेयर/डिजिटल)

  • डिजिटल समाधानों जैसे मोबाइल ऐप्स, डेटा डैशबोर्ड, AI/ML, चैटबॉट्स आदि के लिए

  • विषय: स्मार्ट किसान, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट छात्र, स्मार्ट नागरिक
     - उद्देश्य: MP के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना
     - उपयुक्त: IT/CS छात्र, डेवलपर्स, UI/UX डिज़ाइनर, डेटा वैज्ञानिक 

2) BUILD IT – Makeathon (हार्डवेयर/प्रोटोटाइप)

  • IoT डिवाइस, रोबोटिक्स, क्लीन एनर्जी, कृषि टूल्स, हेल्थ डिवाइस जैसे भौतिक समाधान

  • MP के ग्रामीण और शहरी जीवन में कार्यक्षम सुधार लाने के लिए
     उद्देश्य: इंजीनियरिंग समाधान जो व्यवहार में लागू हों
      उपयुक्त: ECE/Mechanical/Electrical छात्र, मेकर्स, हार्डवेयर स्टार्टअप्स

3) SHIP IT – Export/ODOP (बिज़नेस/मार्केट-रेडी)

  • MSMEs, ODOP उत्पादों और अन्य व्यवसायों के लिए मार्केटिंग/एक्सपोर्ट समाधान

  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ब्रांडिंग, सप्लाई चेन टूल्स इत्यादि
    उद्देश्य: MP के उत्पादों को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाना
    उपयुक्त: बिज़नेस छात्र, MSME उद्यमी, स्टार्टअप फाउंडर्स

इनाम और अवसर

Hack&Make 2026 में पुरस्कार सिर्फ नकद तक सीमित नहीं हैं —
Incubation Support (MPIDC/MPSEDC इनक्यूबेशन सीट्स)
क्लाउड क्रेडिट्स (AWS/Azure/Google)
कोर्पोरेट्स के साथ पायलट प्रोजेक्ट्स
विशेष पुरस्कार श्रेणियां (Best Women-Led Team, Rural Solution, People’s Choice आदि) 

क्यों भाग लें?

विचार → प्रोटोटाइप → बाजार तक का सीधा रास्ता
सरकारी और इंडस्ट्री नेटवर्किंग के अवसर
लाइव समस्या-समाधान का अनुभव
प्रोजेक्ट को राज्य-स्तर पर लागू करने का मौका

रजिस्ट्रेशन जानकारी