उज्जैन में स्टार्टअप और नवाचार का नया अध्याय- हैकथॉन 1.0
उज्जैन हैकथॉन 1.0 उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित एक सेक्टर और स्टेज-एग्नोस्टिक नवाचार प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य युवाओं और स्टार्टअप फाउंडर्स को अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देना है। प्रतिभागियों को विभिन्न डोमेन्स जैसे AI, हेल्थटेक, एजुकेशन, टूरिज्म, गवर्नेंस आदि से जुड़े विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
उज्जैन में स्टार्टअप इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम: उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर आयोजित कर रहा है 'हैकथॉन 1.0'
उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत संचालित उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर युवाओं की नवाचार क्षमता को मंच देने के लिए ‘हैकथॉन 1.0’ का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम उज्जैन और आसपास के जिलों के नवाचारशील युवाओं और स्टार्टअप फाउंडर्स के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा।
रजिस्ट्रेशन लिंक: https://uic.ujjainsmartcity.com/Hackathon

इस हैकथॉन का उद्देश्य ऐसे तकनीकी और सामाजिक समाधान प्रस्तुत करने वाले स्टार्टअप आइडिया की पहचान करना है जो उज्जैन सहित देश भर में प्रभाव छोड़ सकें। कार्यक्रम में देश-विदेश से अनुभवी स्टार्टअप फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स जूरी के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो प्रतिभागियों के स्टार्टअप आइडिया का मूल्यांकन करेंगे।
हैकथॉन 1.0 एक सेक्टर-अग्नोस्टिक प्रतियोगिता होगी, जिसमें कृषि, हेल्थटेक, एजुकेशन, AI, टूरिज्म, गवर्नेंस सहित किसी भी क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप आइडिया स्वीकार किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप्स को उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर में इन्क्यूबेशन सपोर्ट दिया जाएगा। चुने गए स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, नेटवर्किंग, मार्केट एक्सेस, फंडिंग गाइडेंस एवं सह-कार्य स्थान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा यह आयोजन युवाओं के स्टार्टअप सफर की शुरुआत को एक नई दिशा देने का प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से टॉप 30 स्टार्टअप आइडिया को इनक्यूबेशन की प्राथमिकता मिलेगी और उन्हें MVP (Minimum Viable Product) से लेकर मार्केट तक लाने में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन लिंक: https://uic.ujjainsmartcity.com/Hackathon
यदि आपके पास भी कोई अभिनव स्टार्टअप आइडिया है, तो हैकथॉन 1.0 आपके सपनों को आकार देने का सबसे बड़ा मंच बन सकता है।
Dewanshi